'सरकार तीनों कृषि कानूनों को तुरंत वापस ले और स्थिति की गंभीरता को समझे'- Deepender Singh Hooda
एबीपी न्यूज़ | 03 Feb 2021 07:37 PM (IST)

राज्यसभा में आज यानी बुधवार से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हुई है. कांग्रेस नेता दीपेंदर सिंह हुड्डा ने कृषि कानूनों को वापस लेने की बात करने के साथ ही राष्ट्रपति के अभिभाषण में संशोधन की भी बात कही है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने कृषि कानूनों से फायदे की बात कही थी जबकि कृषि कानूनों के अमल पर फिलहाल रोक लगी हुई है. या तो बीजेपी सुप्रीम कोर्ट का स्टे नहीं मानती या फिर उन्होंने राष्ट्रपति से झूठ बुलवाया है.