Deep Sidhu चढ़ा दिल्ली पुलिस के हत्थे, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर भेजा | 7 का पंच
ABP News Bureau | 09 Feb 2021 07:54 PM (IST)
दिल्ली में किसानों के आंदोलन का आज 76वां दिन है. इस बीच दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी में हुई हिंसा के मास्टरमाइंड दीप सिद्धु को गिरफ्तार कर लिया है. दीप सिद्धू पर लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराने और लोगों को हिंसा के लिए भड़काने का आरोप है. तीस हजारी कोर्ट में दीप सिद्ध को पेश किया गया है. जहां से कोर्ट ने दीप को 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा दिया है.