दिल्ली चुनाव का शंखनाद, 11 फरवरी को सामने आएगा अगला मुख्यमंत्री
ABP News Bureau | 06 Jan 2020 08:15 PM (IST)
चुनाव आयोग ने दिल्ली चुनाव के लिए तारीखों का एलान कर दिया है. दिल्ली में 8 फरवरी को चुनाव होने हैं, 11 फरवरी को इसका नतीजा आएगा. चुनाव के लिए तारीखों का एलान होते ही बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने एक दूसरे पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. अरविंद केजरीवाल ने कहा दिल्ली की जनता काम पर वोट देगी. वहीं बीजेपी ने कहा कि काम पर तो वोट देगी लेकिन बातों पर वोट नहीं देगी.