Uttarakhand Glacier Collapse : तपोवन में टनल से 90 मीटर का मलबा निकाला गया
एबीपी न्यूज़ | 08 Feb 2021 01:51 PM (IST)

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया है कि अब तक हमने 18 शव बरामद किए हैं और लापता लोगों की संख्या 202 है. हमने टनल में 90 मीटर तक मलबा हटा दिया है, आगे हमारी मशीनें लगी हुई हैं और हमें शाम तक कुछ सफलता मिलने की उम्मीद है.