दाती महाराज पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मामला दर्ज
ABP News Bureau | 24 May 2020 09:59 PM (IST)

दाती महाराज एक बार फिर सुर्खियों में है. दिल्ली पुलिस ने दाती महाराज के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस बार दाती महाराज पर आरोप है कि उन्होंने लॉकडाउन का पालन नहीं किया और भीड़ को इकट्ठा कर के पूजा अर्चना की. दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए जिसमें दाती महाराज अपने भक्तों के साथ दिल्ली के अपने शनिधाम मंदिर में पूजा अर्चना करते नजर आ रहे थे.