दाती महाराज ने लॉकडाउन तोड़ मंदिर में की पूजा-अर्चना, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
ABP News Bureau | 24 May 2020 12:07 PM (IST)

दाती महाराज ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए दक्षिण दिल्ली में स्थित शनि धाम मंदिर में कुछ लोगों के साथ पूजा-अर्चना करना की. दिल्ली पुलिस ने दाती महाराज और कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.