Lucknow में CAA विरोध के नाम पर भीड़ ने मचाया उत्पात, मीडिया पर भी की गई पत्थरबाजी
ABP News Bureau | 19 Dec 2019 04:39 PM (IST)

उत्तर प्रदेश की राजधानी में CAA के विरोध के नाम पर कुछ आसामाजिक तत्वों ने उत्पात मचा दिया है. इन लोगों ने पुलिस पर लगातार पथराव किया और कई गाड़ियों में आग लगा दी. इन लोगों ने मीडिया को भी नहीं छोड़ा और उन पर भी जमकर पत्थर फेंके. बता दें कि देश भर में CAA को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इस बीच कुछ शरारती तत्व सरकारी संपत्ती को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं.