COVID19 Vaccination की 50 बड़ी खबरें: दिल्ली एम्स में लगा पहला टीका
एबीपी न्यूज़ | 16 Jan 2021 05:45 PM (IST)

कोरोना वायरस के खात्मे के लिए देश में कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है. पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज देश में कोरोना वायरस को हराने के लिए कोविड टीकाकरण अभियान की शुरुआत की. वहीं टीकाकरण के इस अभियान में डॉ. रणदीप गुलेरिया ने भी कोरोना की वैक्सीन ली. देश में कोरोना वायरस का पहला टीका एम्स, दिल्ली के सफाई कर्मचारी मनीष कुमार को लगाया गया है.