क्या दिल्ली में कोरोना का डर फैलाया गया? | सीधा सवाल
ABP News Bureau | 29 Jun 2020 06:52 PM (IST)

राजधानी दिल्ली देश में कोरोना से सबसे ज़्यादा प्रभावित शहर है...83 हज़ार से ज़्यादा मामले हो गए हैं...लोग डरे हुए हैं...लेकिन आज से 20 दिन पहले दिल्ली सरकार ने लोगों को और ज़्यादा डरा दिया था...उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि जुलाई के आख़िर तक दिल्ली में साढ़े 5 लाख कोरोना केस सामने आएंगे...जब 83 हज़ार मामलों में इतना डर फैला हुआ है तो साढ़े 5 लाख मामले होने पर कितना डर होता, इसका अंदाज़ा आप लगा सकते हैं.