Covid-19 Vaccination Update | देश भर में कतार, टीकाकरण की धीमी रफ्तार
ABP News Bureau | 09 Jul 2021 11:49 AM (IST)

8 जुलाई तक देशभर में 36 करोड़ 89 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 40 लाख 23 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक करीब 42 करोड़ 70 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 18 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.