Covid 19: दिल्ली में बनेगा प्लाज़्मा बैंक, CM ने की प्लाज्मा डोनेट करने की अपील
एबीपी न्यूज़ | 29 Jun 2020 02:55 PM (IST)

दिल्ली में कोरोना के तेज़ी से बढ़ते मामलों के बीच CM अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में प्लाज़्मा बैंक बनाने की घोषणा की. केजरीवाल ने कहा कि ये देश का पहला प्लाज़्मा बैंक होगा जहां कोरोना को मात दे चुके लोग अपना प्लाज़्मा डोनेट कर सकेंगे.