Corona Top 10 : Corona के 32 हज़ार से ज़्यादा मरीज़ 24 घंटे में आए सामने
ABP News Bureau | 16 Jul 2020 01:42 PM (IST)

भारत में कोरोना वायरस लगातार अपनी पैठ बढ़ाता जा रहा है. हर दिन मामलों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है. देश में कुल संक्रमितों की संख्या 10 लाख के करीब पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 9 लाख 68 हजार 876 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 24,915 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लाख 12 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 32 हजार 695 नए मामले सामने आए और 606 मौतें हुईं.