Covid-19: 24 घंटों में आए 97 हजार कोरोना केस, ठीक हुए 81 हजार संक्रमित मरीज
ABP News Bureau | 12 Sep 2020 10:21 AM (IST)

भारत में कोरोना मामलों का रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ना जारी है. देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 97,570 नए मामले सामने आए हैं. इससे पहले 10 सितंबर को रिकॉर्ड 96,551 संक्रमण के मामले दर्ज हुए थे. वहीं 24 घंटे में 1201 लोगों की जान चली गई है. देश में दो सितंबर से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है. अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में अबतक रिकॉर्ड 81,533 मरीज ठीक भी हुए हैं.