कोरोना वैक्सीन का काउंटडाउन शुरू, SII ने मांगी वैक्सीन के इस्तमाल की मंजूरी | मास्टर स्ट्रोक
ABP News Bureau | 07 Dec 2020 09:58 PM (IST)

भारत में फाइजर के बाद सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने भी कोरोना की वैक्सीन के इमरजेंसी यूज ऑथोराइजेशन के लिए डीसीजीआई के पास अनुमति मांगी है. वहीं जल्द ही कुछ और वैक्सीन ट्रायल जो तीसरे चरण में है वो भी इमरजेंसी यूज ऑथोराइजेशन के लिए अनुमति मांग सकते है. उम्मीद की जा रही है कि अगले साल अप्रैल-मई के महीने तक भारत में कम से कम पांच वैक्सीन कोरोना के खिलाफ होंगी.