कोरोनावायरस का 'आर्थिक अटैक',सरकार ने सुधार के लिए क्या किया? Master Stroke
ABP News Bureau | 19 Mar 2020 08:30 PM (IST)

जानलेवा कोरोना वायरस ने दुनिया के डेढ़ सौ से ज्यादा देशों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है. भारत, पाकिस्तान, चीन, इटली और अमेरिका में ये खतरनाक वायरस कोहराम मचा रहा है. भारत में जहां दिन पर दिन संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, वहीं दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका भी इसके प्रकोप से नहीं बच पाया. भारत में अबतक 152 और दुनिया भर में दो लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं.