'यह एक लम्बी लड़ाई की शुरुआत, चुनौती को एक होकर हरा सकते हैं'- PM Modi
ABP News Bureau | 22 Mar 2020 08:39 PM (IST)

कोरोना को लेकर पीएम मोदी जनता कर्फ्यू को लोगों ने भरपूर समर्थन दिया. वहीं इसके बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज का जनता कर्फ्यू भले ही रात 9 बजे खत्म हो जाएगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम सेलिब्रेशन शुरू कर दें. इसको सफलता न मानें. यह एक लम्बी लड़ाई की शुरुआत है. आज देशवासियों ने बता दिया कि हम सक्षम हैं, निर्णय कर लें तो बड़ी से बड़ी चुनौती को एक होकर हरा सकते हैं.