PM Modi ने लोगों से 5 अप्रैल को 9 बजे मांगे 9 मिनट, कहा- लाइट बंद कर दीया जलाएं
ABP News Bureau | 03 Apr 2020 09:39 AM (IST)

पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि इस रविवार 5 अप्रैल को, हम सबको मिलकर, कोरोना के संकट के अंधकार को चुनौती देनी है, उसे प्रकाश की ताकत का परिचय कराना है। इस 5 अप्रैल को हमें, 130 करोड़ देशवासियों की महाशक्ति का जागरण करना है. घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में, खड़े रहकर, 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं.