Covid-19 Update | पिछले 24 घंटों में कोरोना के 62 हजार नए मामले दर्ज, 2542 लोगों की मौत
ABP News Bureau | 16 Jun 2021 12:47 PM (IST)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है. हालांकि नए मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन मौत अभी भी बड़ी संख्या में हो रही हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 62 हजार 224 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 2 हजार 542 लोगों की मौत हो गई है. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.