कोरोना के नए आंकड़े, पिछले 24 घंटे में 53,000 से अधिक नए मरीज
ABP News Bureau | 11 Aug 2020 11:30 AM (IST)

कोरोना के नए आंकड़े सामने आ गए हैं. पिछले 24 घंटे में 53,000 से अधिक नए मरीज सामने आये हैं जिससे देश में कुल संक्रमितों की संख्या 22.68 लाख के पार चली गई है. कुल 45,257 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि 15.83 लाख से अधिक लोग ठीक भी हुए हैं.