7 हफ्ते बाद Corona के मामलों में आई उछाल
एबीपी न्यूज़ | 09 Nov 2020 08:12 AM (IST)

लगातार सात हफ्तों की गिरावट के बाद देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. नवंबर के पहले हफ्ते में तीन लाख पच्चीस हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं. उससे पहले के हफ्ते में कोरोना के कुल तीन लाख उन्नीस हजार केस सामने आए थे. कोरोना से मौत के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है. पिछले हफ्ते चार हजार चौदह लोगों की मौत हुई थी जबकि उससे पहले के हफ्ते में तीन हजार पांच सौ छियासी लोगों की मौत हुई थी.