हनुमान चालीसा का पाठ करने से Corona से मुक्ति मिलेगी- Sadhvi Pragya
एबीपी न्यूज़ | 26 Jul 2020 09:43 PM (IST)

मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि देश से कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करें. उनके इस बयान का सोशल मीडिया में काफी मजाक उड़ाया जा रहा है. कांग्रेस ने भी उनके इस बयान पर निशाना साधा है.