कोरोना: Virendra Sehwag ने वीडियो शेयर कर लोगों से की घरों में रहने की अपील
ABP News Bureau | 12 Apr 2020 02:26 PM (IST)

कोरोना वायरस देश भर में कई लोगों की जान ले चुका है जबकि इस वायरस से हजारों लोग संक्रमित हैं. एहतियात के तौर पर सरकार ने 15 अप्रैल तक देशभर में लॉकडाउन लगाया हुआ है. लॉकडाउन के चलते सरकारें लगातार लोगों से अपने-अपने घरों में रहने की अपील कर रही हैं. ऐसे में तमाम सेलिब्रिटी भी लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की सलाह दे रहे हैं. भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक वीडियो शेयर कर लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है.