Corona Vaccine: देश में कैसी चल रही टीकाकरण की तैयारी और जानिए वैक्सीन से जुड़े हर सवाल का जवाब
एबीपी न्यूज़ | 20 Dec 2020 07:27 PM (IST)

भारत में कोरोना की वैक्सीन लोगों को जल्द लग सके इसके लिए केंद्र सरकार ने तैयारी कर ली है. अगले 6-7 महीने में 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा सके इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से जुटा हुआ है. देश में एक करोड़ से ज्यादा संक्रमित मामले अब तक पाए गए हैं, जिनमें से 95 लाख 50 हजार से अधिक मरीज पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं. भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जहां मरीजों के उबरने की दर सबसे ज्यादा है. भारत में वर्तमान में यह दर 95.46 फीसद है.