दुनियाभर में Corona मरीजों की संख्या 99 लाख के पार
एबीपी न्यूज़ | 27 Jun 2020 09:36 AM (IST)

दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर थम नहीं रहा है. ब्राजील, भारत, पाकिस्तान समेत कई देशों में इससे जुड़े मामलों में लगातार तेजी दिख रही है और स्थिति गंभीर बनी हुई है. दुनियाभर में संक्रमित मामलों की संख्या 99 लाख के पार पहुंच चुका है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा भी 5 लाख के बेहद करीब है.