देशभर में 40 हजार के करीब पहुंची कोरोना मामलों की संख्या
ABP News Bureau | 03 May 2020 10:33 AM (IST)

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 40 हजार के करीब पहुंच गई है. कोविड-19 के कारण भारत में मरने वालों की संख्या 1301 हो गई है वहीं कुल संक्रमित लोगों की संख्या 39980 हो गई है. 28046 एक्टिव पेशेंट है और 10632 लोग अब तक ठीक हुए है.