भारत में कोरोना मामलों की संख्या 5 लाख के पार
एबीपी न्यूज़ | 27 Jun 2020 10:30 AM (IST)

रत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या पांच लाख के पार जा चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 5 लाख 8 हजार 953 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 15685 की मौत हो चुकी है, जबकि दो लाख 95 हजार 880 लोग ठीक भी हुए हैं. पिछले 24 घंटे में 18,552 नए मामले सामने आए है जबकि 384 मरीजों की मौत हुई है. वहीं 10244 मरीज ठीक हुए है.