Exclusive: दुबई एयरपोर्ट पर 10 दिन से फंसे 18 भारतीय, सरकार से मदद की लगा रहे गुहार, देखिए ये बातचीत
ABP News Bureau | 28 Mar 2020 03:17 PM (IST)

दुबई एयरपोर्ट पर पिछले 10 दिनों से 18 भारतीय फंसे हुए हैं. देश के 18 नागरिक इस वक्त अपने देश से करीब 25 सौ किलोमीटर दूर दुबई के एयरपोर्ट पर इस तरह फंसे हुए हैं कि उन्हें बेहद मुश्किल हो रही है. ये वो भारतीय हैं जो यूरोप के कई देशों से अपने देश भारत की ओर चले थे और इन्हें दुबई एयरपोर्ट से भारत के लिए विमान पकड़ना था.