कोरोना के ताजा आकड़ों ने सारे रिकॉर्ड तोड़े
ABP News Bureau | 05 May 2020 01:30 PM (IST)

पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए आंकड़ों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. एक दिन में 3900 से ज्यादा नए मामले सामने आये और 195 लोगों की मौत हुई है. देश में कुल कोरोना मरीज 46000 से ज्यादा हो चुके हैं और मरने वालों की संख्या 1500 से ज्यादा हो चुकी है.