आज फिर मिलेंगे भारत-चीन के कोर कमांडर्स, LAC पर तनाव खत्म करने को लेकर होगी चर्चा
एबीपी न्यूज़ | 24 Jan 2021 08:03 AM (IST)
रविवार को भारतीय सेना की तरफ से लेह स्थित 14वीं कोर (फायर एंड फ्यूरी कोर) के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन नेतृत्व करेंगे, जबकि चीन की तरफ से पीएलए-सेना के दक्षिणी झिंगज्यांग डिस्ट्रिक के कमांडर नेतृत्व करेंगे. चीन के कहने पर ये मीटिंग बुलाई गई है, जो एलएसी पर चीन के मोल्डो बीपीएम-हट में होगी.