'Rahul Gandhi की आलोचना की, तो प्रोफेसर को जबरन छुट्टी पर भेजा'- दावा | ABP Special
ABP News Bureau | 15 Jan 2020 09:39 PM (IST)

महाराष्ट्र में सावरकर पर राजनीतिक संग्राम छिड़ा हुआ है. राहुल गांधी ने सावरकर को लेकर बयान दिया था जिसके खिलाफ मुंबई यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने वीडियो पोस्ट किया था. अब आरोप लग रहा है कि राहुल की आलोचना वाले वीडियो की वजह से उन्हें जबरन छुट्टी पर भेज दिया गया है. मंच पर वीर सावरकर का किरदार निभाने वाले मराठी अभिनेता योगेश सोमन सावरकर को लेकर ही राजनीतिक संग्राम के केंद्र में आ गए हैं.