PM Modi के Leh Visit पर कांग्रेस का निशाना, कहा- सैनिकों से बात में भी China का नाम नहीं लिया
एबीपी न्यूज़ | 03 Jul 2020 04:27 PM (IST)

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अचानक लद्दाख पहुंच गए. यहां उन्होंने लद्दाख के नीमू पोस्ट में थलसेना और वायुसेना के अफसरों से मुलाकात की. अधिकारियों ने पीएम को वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी. अब पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है.