Congress सांसद ने योगेंद्र यादव पर लगाए गंभीर आरोप
एबीपी न्यूज़ | 10 Feb 2021 08:48 AM (IST)

26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड में हिंसा को लेकर कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने बड़ा बयान दिया है। लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के दौरान बिट्टू ने कहा है कि 26 जनवरी को किसानों के आंदोलन में जो फसाद हुआ, उसकी जड़ योगेंद्र यादव हैं। उनको पकड़ लीजिए तो सब साजिश सामने आ जाएगी। आपको बता दें कि 26 जनवरी की हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने भी योगेंद्र यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है।