कृषि कानूनों के खिलाफआज सड़कों पर कांग्रेस, राष्ट्रपति से मिलेंगे Rahul Gandhi
एबीपी न्यूज़ | 24 Dec 2020 11:48 AM (IST)

कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ कांग्रेस आज सड़कों पर उतरी है....राहुल गांधी के नेतृत्व में आज कांग्रेस राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने वाली थी...लेकिन उससे पहले पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर धारा 144 लगा दी...पुलिस ने कांग्रेस के सिर्फ़ तीन नेताओं को राष्ट्रपति भवन जाने की इजाज़त दी है...इसके बाद प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता 10 जनपथ के बाहर धरने पर बैठ गए हैं....कांग्रेस आज राष्ट्रपति से मिलकर कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ 2 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर वाला ज्ञापन सौंपने वाली है...लेकिन पुलिस की तरफ़ से इजाज़त नहीं मिलने के बाद राहुल गांधी गाड़ी में बैठकर गुलाम नबी आजाद और अधीर रंजन चौधरी के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं.