Delhi से लेकर Kashmir तक ठंड से हाहाकार
ABP News Bureau | 30 Dec 2019 10:21 PM (IST)

कश्मीर से लेकर पूरा उत्तर भारत अभी सर्दी के जबरदस्त अटैक की चपेट में है. राजधानी दिल्ली मे सर्दी 119 साल का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. कश्मीर जम चुका है. दिल्ली में भी पारे को डबल डिजिट का मुंह देखना मुश्किल हो गया है. दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में भी ठंड का प्रकोप जारी है. लोगों को सामने से आ रहे वाहन देखने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.