Lok Sabha Election: '4 जून को बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार'- Akhilesh Yadav | ABP News |
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 15 May 2024 04:25 PM (IST)
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला किया है. लखनऊ में इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेसवार्ता में सपा अध्यक्ष ने कहा कि ये देश को बचाने की लड़ाई है. अब नकारात्मक राजनीति का समय खत्म हो रहा है. उन्होंने दावा किया 4 जून को भाजपा की सरकार जा रही है और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी.