Lucknow के उपद्रवियों पर CM Yogi सख्त, कहा- 'संपत्ति जब्त होगी, सख्ती से निपटेंगे'
ABP News Bureau | 19 Dec 2019 07:44 PM (IST)

लखनऊ के डालीगंज इलाके में नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने पथराव और तोड़फोड़ की. हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान ठाकुरगंज में कथित तौर पर गोलीबार भी हुई है. हालांकि इसमें किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है. प्रदर्शन के दौरान दो पुलिस चौकी को भी निशाना बनाया गया. मदेयगंज के बाद ठाकुरगंज स्थित सतखंडा पुलिस चौकी को प्रदर्शनकारियों ने फूंक दी. चौकी के बाहर खड़े वाहनों को भी फूंक दिया गया. खदरा इलाके में भी तोड़फोड़ और आगजनी हुई और यहां उपद्रवियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी.