राम मंदिर के लिए CM योगी ने मांगा चंदा, हर परिवार से 11 रुपये और एक ईट की अपील | Panchnama
ABP News Bureau | 14 Dec 2019 07:18 PM (IST)

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण के लिए जनता से सहयोग की अपील की है. झारखंड की चुनावी रैली में योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के हर परिवार से 11 रुपये और एक ईंट का योगदान देने को कहा. यह पहली बार है कि मुख्यमंत्री कद के किसी बीजेपी नेता ने मंदिर के निर्माण के लिए लोगों से योगदान देने को कहा है.