'चोरी और सीनाजोरी'- निलंबन का विरोध कर रहे विपक्षी सांसदों पर बोले Gajendra Singh Shekhawat
एबीपी न्यूज़ | 23 Sep 2020 12:12 AM (IST)

कृषि बिल पर विपक्ष के विरोध पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की जमीन खिसक चुकी है, इसलिए किसानों में झूठ फैलाया जा रहा है. सीएए के समय पर भी ऐसा प्रोपेगैंडा फैलाया गया था, लेकिन जनता सब जानती है. जिस स्वामीनाथन रिपोर्ट की बात कांग्रेस करती है, ये लोग उसे सालों तक दबाकर बैठे रहे, लागू नहीं किया..उसे लागू करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया.