Railway के टेंडर से चीन की कंपनी को बाहर किया गया, तीसरी बार चीन की कंपनी को हटाया गया
एबीपी न्यूज़ | 23 Dec 2020 12:36 PM (IST)

रेलवे ने तीसरी बार चीनी कंपनी को टेंडर से बाहर कर दिया है, रेलवे ने वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेट को बनाने के लिए चीन की कम्पनी के टेंडर को अयोग्य घोषित कर दिया है. वन्दे भारत के 44 ट्रेन सेटों को बनाने का टेंडर रेलवे की संस्था इंटिग्रल कोच फ़ैक्टरी ने जारी किया था. इस टेंडर में चीन की कम्पनी सीआरआरसी ने भारत की कम्पनी पायनियर इलेक्ट्रिक के साथ मिल कर एक साझे उद्यम के रूप में बिड किया था.