PM Modi के Ladakh दौरे से बौखलाया China
एबीपी न्यूज़ | 03 Jul 2020 01:54 PM (IST)

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अचानक लद्दाख पहुंच गए. यहां उन्होंने लद्दाख के नीमू पोस्ट में थलसेना और वायुसेना के अफसरों से मुलाकात की. अधिकारियों ने पीएम को वर्तमान स्थिति के बारे में ब्रीफ किया. इस दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी मौजूद रहें. इसके बाद पीएम ने गलवान घाटी में घायल हुए जवानों से अस्पताल में मुलाकात की. अब करीब 12:30 बजे पीएम वापस दिल्ली के लिए लौट सकते हैं.