हरकतों से बाज नहीं आ रहा China, भारतीय वैक्सीन कंपनियों के सिस्टम पर साइबर हमला
एबीपी न्यूज़ | 02 Mar 2021 09:30 AM (IST)

भारत में कोरोना वैक्सीन बनाने वाली दो कंपनियों सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक को हाल ही में चीन सरकार समर्थित हैकरों ने निशाना बनाया है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में सायफार्मा के हवाले से ये सनसनीखेज दावा किया गया है.