भारत-चीन सीमा को लेकर चीनी विदेश मंत्रालय ने दिया बयान | India-China Border Clash
ABP News Bureau | 14 Dec 2022 08:10 AM (IST)
India-China Border Clash: भारत-चीन के बीच सीमा विवाद एक बार फिर से गहरा गया है. लद्दाख की तरह अब अरुणाचल में भी दोनों देशों के सैनिकों में भिड़ंत हो गई. 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में चीनी सैनिकों ने पूरी प्लानिंग के साथ भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश की लेकिन भारतीय जवानों के सामने उनकी एक नहीं चली. इस झड़प में 9 भारतीय और 22 चीनी सैनिकों के घायल होने की खबर है. खबरों के अनुसार, चीन की ओर से दावा किया जा रहा है कि भारतीय सैनिकों ने अवैध तरीके से बॉर्डर को क्रॉस किया था.