Chhattisgarh: 12-साल की बच्ची की लगातार तीन दिन पैदल चलने के बाद मौत
ABP News Bureau | 21 Apr 2020 12:40 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक 12 साल की बच्ची की मौत हो गयी है. बच्ची का परिवार तेलंगाना में मजदूरी करता था. लॉकडाउन की वजह से काम न मिलने पर परिवार के सभी सदस्य 100 km से ज्यादा दूरी तय कर पैदल ही तीन दिन में बीजापुर पहुंचे जिसके बाद बच्ची की मौत हो गयी.