जाती सर्दी में बदला मौसम, हिमाचल के कुल्लू, उत्तराखंड के चमोली में जमकर बर्फबारी
ABP News Bureau | 08 Mar 2020 08:57 AM (IST)

मार्च महीने में अचानक मौसम ने करवट बदल लिया है. पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी होने के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ गई है. ये ताजा तस्वीर उत्तराखंड के चमोली की है, जहां भारी बर्फबारी के बाद चारों तरफ बर्फ की मोटी चादर जम गई. सड़क, पेड़, घर, पहाड़. सब कुछ बर्फ की चादर में ढक गया. इस बीच बर्फबारी में कुछ जानवर भी फंस गए.