'दिल्ली में हिंसा के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार, ये BJP की ओछी राजनीति का तरीका'- Sanjay Singh
ABP News Bureau | 15 Dec 2019 09:00 PM (IST)

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में हुई हिंसा के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है. ये BJP की ओछी राजनीति का तरीका है. इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हिंसा के आरोप पर कहा कि बीजेपी दिल्ली में चुनाव हारने जा रही है जिसके कारण वो ये सब कर रही है. उन्होंने कहा कि इस हिंसा में किसी भी आप नेता का कोई हाथ नहीं है. बता दें कि नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर रविवार को प्रदर्शन के हिंसक हो जाने पर राष्ट्रीय राजधानी के जामिया नगर और इससे सटे इलाके के निवासियों व राहगीरों को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा.