अब CBI करेगी Sushant Singh Rajput Suicide Case की जांच , केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
एबीपी न्यूज़ | 05 Aug 2020 08:36 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब सीबीआई जांच का रास्ता साफ हो गया है. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने अधिसूचना जारी कर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच का रास्ता साफ किया.
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला महाराष्ट्र सरकार के लिए झटका देने वाला है, जो कहती रही है कि मुंबई पुलिस जांच करने में सक्षम है.