सुशांत के घर से निकली CBI की टीम | Sushant Singh Rajput Case
एबीपी न्यूज़ | 23 Aug 2020 06:42 PM (IST)

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के घर सीबीआई की टीम आज फिर पहुंची. आज करीब साढ़े तीन घंटे तक सीबीआई की टीम अभिनेता के घर पर रही. दोपहर ढ़ाई बजे सीबीआई सुशांत के घर पहुंची थी और वहां से साढ़े पांच बजे निकली. सीबीआई की एक गाड़ी जब अभिनेता के घर से निकली तो उसमें सिद्धार्थ पिठानी, दीपेश और नीरज भी मौजूद थे.