CBI ने अपने ही कर्मचारियों को किया सस्पेंड, जानिए पूरा मामला
एबीपी न्यूज़ | 16 Jan 2021 08:17 PM (IST)

सीबीआई ने अपने ही कर्मचारियों के भ्रष्टाचार में शामिल होने के मामले में अपने दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. इंस्पेक्टर और स्टेनो को निलंबित किया गया है जबकि दोनों डीएसपी पर कार्रवाई के लिए फाइल मंत्रालय को भेजी गई है. आपको बता दें कि भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने 2 दिन पहले अपने कर्मचारियों पर रेड की थी. इन कर्मचारियों पर लाखों रुपए की रिश्वत लेकर मामले में आरोपियों की मदद करने का आरोप था.