CBI ने रेलवे के एक अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा, 1 करोड़ रुपये बरामद करने का दावा
एबीपी न्यूज़ | 17 Jan 2021 05:51 PM (IST)

CBI ने उत्तर पूर्व फ्रंटियर रेलवे के सीनियर अफसर महेंद्र सिंह चौहान समेत तीन लोगों को एक करोड़ की रिश्वत लेने के आरोप में हिरासत में लिया है. CBI का दावा है कि रिश्वत की रकम भी बरामद हो गई है. ये CBI के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी बताई जा रही है.