प्याज की बढ़ती कीमत को लेकर Ram Vilas Paswan के खिलाफ केस दर्ज | देश की बड़ी खबरें
ABP News Bureau | 08 Dec 2019 08:39 AM (IST)

वाराणसी में आसमान पर पहुंचे प्याज के दाम. खुदरा बाजार में 120 रुपये किलो मिल रहा है प्याज. प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट में केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान पर दर्ज हुआ मुकदमा. समाजिक कार्यकर्ता राजू नैयर ने दर्ज कराया मुकदमा, 12 दिसंबर को होगी मामले की सुनवाई. चेन्नई में 120 से 150 रुपए किलो तक पहुंचे प्याज के दाम, प्याज की बढ़ती कीमत से लोग परेशान, कम मात्रा में लोग खरीद रहे हैं प्याज.